Site icon Samagra Bharat News website

सीएम योगी ने किया ऐलान, पाकिस्तान की जीत पर खुशी मनाने वालों पर दर्ज होगा देशद्रोह का मुकदमा

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath said that those celebrating Pakistan's victory after the match against India will face sedition.

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 28अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के खिलाफ हुए मैच के बाद पाकिस्तान की जीत की खुशी मनाने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा होगा। 24 अक्टूबर को यह टी20 क्रिकेट विश्व कप का मैच हुआ था. इसमें भारत को पाकिस्तान से हार मिली थी. योगी आदित्यनाथ के ऑफिस से इस जानकारी को साझा करते ट्वीट किया गया है।

बता दें कि उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने टी20 क्रिकेट वर्ल्‍ड कप के मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्‍तानी टीम के समर्थन में नारे बाजी करने या टीम इंडिया पर पाकिस्‍तान की जीत का जश्‍न मनाने के आरोप में पांच जिलों में सात लोगों पर मुकदमा किया था। इसमें 4 लोगों को हिरासत में लिया था।

सीएमओ के मुताबिक, यूपी पुलिस ने कथित तौर पर 5 जिलों में 7 लोगों को बुक किया और 4 लोगों को पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने या टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम पर पाकिस्तानी टीम की जीत का जश्न मनाने के आरोप में हिरासत में लिया है, जो विश्व कप मैच बीते 24 अक्टूबर को हुआ था।

बता दें कि 26 अक्‍टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच दो दिन पहले हुए क्रिकेट मैच में पाकिस्तान की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए व्हाट्सएप स्टेटस पोस्ट करने के लिए कश्मीर के तीन इंजीनियरिंग छात्रों को आगरा एक कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है।

Exit mobile version