Site icon Samagra Bharat News website

शहनाज गिल ने नम आंखो से सिद्धार्थ शुक्ला को किया याद, बोली- तू यहीं है

Fans and especially her dearest friend Shahnaz Gill have not been able to recover from the grief of the death of Bigg Boss winner

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 28अक्टूबर। बिग बॉस विनर और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के गम से फैंस और खासकर उनकी सबसे प्यारी दोस्त शहनाज़ गिल उबर नहीं पाए हैं। शहनाज़ कितना भी अपने इमोशन्स को छिपाने की कोशिश करे लेकिन ये जो भरी हुई आंखें हैं ये सब बयां कर देती हैं। कुछ दिन पहले शहनाज दिलजीत दोसांझ के साथ अपनी फिल्म हौंसला रख का प्रमोशन करती हुईं नज़र आई थीं।

अब कुछ वक्त पहले शहनाज़ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर रिलीज़ किया है जिसमें उन्होंने बताया कि वो कल एक नया गाना रिलीज करने वाली हैं।
ये गाना वो अपने दिवंगत दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को डेडिकेट कर रही हैं। बता दें, सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज का ये पहला पोस्ट है।

बिग बॉस 13′ के दोनों की दोस्ती और प्यार के कारण लोगों ने उनका नाम सिडनाज रख दिया था। शहनाज ने सरेआम कबूल किया कि वह सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार करती हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं।

Exit mobile version