Site icon Samagra Bharat News website

बढ़ रहे कोरोना से मरने वालों के आंकड़े, कोरोना से एक दिन में 14,348 लोग हुए संक्रमित, 805 लोगों की हुई मौत

Covid Update: Third wave of corona can cause havoc in the country, figures of 8 to 90 thousand infected in a week

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,29अक्टूबर। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखने को मिल रही है लेकिन बीते 4 दिनों से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 14,348 लोग लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसी दौरान 13,198 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। इसी दौरान 805 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है। वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 1,61,334 एक्टिव मामले हैं।

अबतक कुल 4,57,191 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1,04,8a2,00,966 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बीते 24 घंटे में 55,89,124 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। कुल 3,36,27,632 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। वहीं अबतक कुल 3,42,46,157 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

Exit mobile version