Site icon Samagra Bharat News website

ग्वालियर में डेयरी की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, तीन महिलाएं और 10 पुरुष गिरफ्तार

Madhya Pradesh Police busted a sex racket in Gwalior. Police has arrested three women and 10 men in this case.

समग्र समाचार सेवा

ग्वालियर, 29अक्टूबर। मध्य प्रदेश पुलिस ने ग्वालियर में एक सेक्स रैकेट का फंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं और 10 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। ग्वालियर में मुरार पुलिस स्टेशन के इनचार्ज शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि मकान मालकिन भी इस मामले में संलिप्त है। इस संबंध में अभी जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात पुलिस ने ग्वालियर के मुरार इलाके में जदेरिया के पास एक मकान में चल रहे इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। तीन महिलाओं और 10 पुरुषों को मकान की दूसरी मंजिल से गिरफ्तार किया गया है। मकान मालकिन किसी मैडम की मदद से यह सेक्स रैकेट चला रही थी, यह मैडम ही उसे 500-500 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से वैश्याएं उपलब्ध कराती थी।

खबरों के मुताबिक पुलिस को प्रितम माहौर के घर पर चल रहे सेक्स रैकेट के बारे में सूचना मिली थी।  यहां रोज बड़ी संख्या में ग्राहक आते थे। गिरफ्तारी के बाद जानकारी मिली कि प्रीतम माहौर अपनी पत्नी के जरिए इस सेक्स रैकेट का संचालन कर रहा था। हैरानी करने वाली बात तो यह है कि एक दूध की डेयरी की आड़ में यह सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।

पुलिस की टीम ग्राहक बनकर इस घर में पहुंची थी। यहां एक कमरे में दो महिलाओं के साथ तीन पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। मकान मालकिन गीता माहौर एक दूसरे कमरे में थी, जहां 7 अन्य ग्राहक अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके वहां से कैश और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया है।

Exit mobile version