Site icon Samagra Bharat News website

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लखनऊ दौरा आज, मिशन 2022 के लिए चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लखनऊ पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह न केवल पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे बल्कि मिशन 2022 के लिए रणनीति तय करने के साथ चुनावी मंत्र देंगे। वह यहां सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के साथ शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद संगठन की अलग-अलग बैठके लेंगे. कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देने के साथ ही वह प्रदेश प्रभारी और चुनाव प्रभारी सहित भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक कर अब तक तैयारियों की समीक्षा कर रणनीति पर चर्चा करेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज चौधरी चरण एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेगें वह एयरपोर्ट से डिफेंस एक्सपो मैदान सेक्टर 17 वृन्दावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगे। वहां वह पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करेगें. साथ ही अवध क्षेत्र के शक्ति केन्द्र संयोजक/प्रभारियों को सम्बोधित करेगें. इसके साथ ही पार्टी के एलईडी प्रचार वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित अन्य पाटी पदाधिकारी व राज्य सरकार के मंत्रीगण भी मौजूद रहेगें।”

 

Exit mobile version