Site icon Samagra Bharat News website

उत्तर प्रदेश: गृह मंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर कसा तंज, बोले- मेरा खून खौलता था

Union Home Minister Amit Shah reached Lucknow on Friday to brainstorm on the strategy and preparations for the 2022 Uttar Pradesh

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 29 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की रणनीति और तैयारियों पर मंथन करने शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। शाह ने डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने 2022 में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत के प्रस्ताव के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करना शुरू किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोनों हाथ उठाकर भारत माता की जय का नारा लगाया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज किसी में भी पलायन को मजबूर करने की हिम्मत नहीं है। पहले हर जिले में दो-तीन बाहुबली होते थे, लेकिन आज दूरबीन से देखूं तो कोई बाहुबली नहीं दिखता। आज 16 साल की लड़की भी रात के 12 बजे जेवर लेकर स्कूटी से निकल सकती है।

शाह ने कहा कि आज मैं यहां भाजपा का सदस्यता कार्यक्रम शुरू करने आया हूं, अगर मैं आज यहां आया हूं तो मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि यह बाबा विश्वनाथ और भगवान राम, कृष्ण, भगवान बुद्ध, महाराजा सुहेलदेव और कबीर की भूमि है। यूपी को उसकी पहचान दिलाने का काम बीजेपी ने किया है.

गृह मंत्री ने आगे कहा कि बीजेपी ने यूपी को काफी आगे ले जाने का काम किया है। भाजपा ने पहली बार साबित किया है कि सरकारें परिवारों के लिए नहीं बल्कि गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती हैं। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनाने की दिशा में भाजपा ने काफी काम किया है।

उन्होंने कहा, ”अखिलेश जी, यह हिसाब उत्तर प्रदेश की जनता को दे दो, पिछले 5 साल में आप कितने दिन विदेश में रहे? बीते दिनों आया था कोरोना, यूपी में आई थी बाढ़, कहां थे आप? इसका हिसाब दीजिए। इन लोगों ने अपने लिए, अपने परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए शासन किया है, और किसी के लिए शासन नहीं किया है।
. अमित शाह ने कहा कि सपा-बसपा के शासन के समय कानून व्यवस्था देख मेरा खून खौलता था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। अब महिलाएं खूब गहने पहनकर रात के 12 बजे भी निकलती हैं। पहले हर जिले में दो तीन बाहुबली होते थे, लेकिन अब दूरबीन लेकर भी तलाशने पर बाहुबली नहीं मिलते हैं। बीजेपी सरकार की वजह से ये बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि दोस्तों दिवाली के दिन अपने दरवाजे को ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ के तोरण से सजाएं और भाजपा को अपना समर्थन दें। मोदी जी ने प्रदेश के हर घर में बिजली पहुंचाई। हमने 11 करोड़ घरों में गैस सप्लाई की, जिसे पहले लोग मजाक समझते थे। 10 करोड़ लोगों को घर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

Exit mobile version