Site icon Samagra Bharat News website

दीपावली से पहले सफाई के दौरान कुछ चीजों को करें घर से बाहर, अगर मिल गया शंख तो समझना……

The holy festival of Diwali is celebrated every year on the new moon day of Krishna Paksha of Kartik month, this time this festival will be

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30अक्टूबर। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को हर साल दीपावली का पावन त्योहार मनाया जाता है, इस बार 4 नवंबर 2021 को ये त्योहार मनाया जाएगा। दीपावली पर माता लक्ष्मी के आगमन की इच्छा मन में लिए लोग अपने घरों की सफाई करते हैं। ऐसे में आपको घर के पुराने और ना इस्तेमाल किए जानी वाली चीजों को घर से दूर करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में इन चीजों को शुभ नहीं माना जाता है खासकर तब जब ये चीजें प्रयोग में ना आ रही हो तो। इसके अलावा सफाई के दौरान मिलने वाली कुछ चीजें बहुत ही शुभ माना जाता है।

बंद घड़ी- अगर आपके घर में कोई ऐसी घड़ी है जो बंद पड़ गई है और खराब हो गई है तो आप उसे तुरंत घर से बाहर कर दें। वास्तु के अनुसार बंद घड़ी का सीधा असर आपके और परिवार की तरक्की पर पड़ता है।

टूटे बर्तन- अगर आपके घर में कोई ऐसा बर्तन या फिर कप,प्लेट,कटोरी कोई भी ऐसा सामाना है जो थोड़ा सा भी टूट गया है या फिर चटक गया है तो उसे तुंरत इस दिवाली की सफाई के दौरान आप बाहर कर दें। वैसे भी टूटी हुई चीज का इस्तेमाल नहीं करना और दिवाली पर तो उसे घर से बाहर कर दें क्योंकि वास्तु के अनुसार ये चीजें घर के लिए अच्छी नहीं होता है।

टूटा हुए कांच- वैसे तो लोग कांच को अक्सर टूटते ही बाहर कर देते हैं, लेकिन कई बार टूटा हुआ शीशा हमारे घरों में रह जाता है। ऐसे में इस बार आप सफाई के दौरान उसे पूरी तरह से बाहर कर दें। टूटा हुआ शीशा दुर्भाग्य की निशानी माना जाता है।

खंडित मूर्तियां- अगर आपके पूजा घर में ऐसी कोई भी मूर्ति है तो आप तुरंत उसे बाहर कर दें, दिवाली क्या आप को मंदिर में या फिर पूरे घर में टूटी हुई मूर्ति कभी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से आप अपने घर खुद की दुर्भाग्य को प्रवेश करा रहे हैं।

इलेक्ट्रॉनिक का सामान- आज के दौर में हर घर में इलेक्ट्रानिक समान आसानी से मिल जाएगा, लेकिन कई बार हम इलेक्ट्रानिक समान खराब होने के बाद भी उसे घर में रखें रहते हैं. ऐसे में इस बार दिवाली पर उसे घर से बाहर कर दें औऱ अगर वो बन सकता है तो उसे बनवा लें।

सफाई के दौरान इन चीजों का मिलना माना जाता है बेहद शुभ-

पैसे- दीपावली की सफाई के दौरान पैसों का ममिलना काफी शुभ माना जाता है. इन पैसों को मंदिर में दान देना चाहिए. ऐसा करने से माता लक्ष्मी की खास कृपा होती है।

शंख- दीपावली की सफाई के दौरान शंख का मिलना काफी शुभ माना जाता है. शंख माता लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है. इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

पुराने चावल- अगर आपको सफाई दौरान चावल मिले तो खुश हो जाएं। इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

बांसुरी या मोरपंख- घर की सफाई दौरान अचानक से मोरपंख या बांसुरी मिलना शुभ माना जाता है. यह भगवान जी की कृपा मिलने के शुभ संकेत है।

लाल रंग का कौरा कपड़ा- दीपावली की सफाई दौरान कोरा लाल कपड़ा मिलना शुभ माना जाता है. माना जाता है कि ये जिंदगी में अच्छा समय शुरू होने की ओर इशारा करता है।

Exit mobile version