Site icon Samagra Bharat News website

यूपी: 6 बसपा विधायक और एक बीजेपी विधायक ने अपनी पार्टी छोड़ लिया सपा का सहारा

BSP has suffered a major setback before the UP assembly elections. Six BSP MLAs joined the SP on Saturday. He was given the membership

New Delhi: Samajwadi Party President Akhilesh Yadav addresses during "NDTV Yuva 2018", in New Delhi on Sept 16, 2018. (Photo: Amlan Paliwal/IANS)

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 30अक्टूबर। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका लगा है। बसपा के छह विधायक शनिवार को सपा में शामिल हो गए। इन्हें अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। ये विधायक लंबे समय से अखिलेश के संपर्क में थे। इसके अलावा एक भाजपा विधायक ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की है।

बसपा के विधायक असलम अली चौधरी, असलम राइन, हरगोविंद भार्गव, मुजतबा सिद्दीकी, हाकिम सिंह बिंद, सुषमा पटेल ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। इसके साथ ही एक बीजेपी विधायक राकेश राठौर भी सपा में शामिल हुए हैं।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि अभी और भी बहुत लोगों को आना चाहते हैं। बीजेपी सरकार से जनता दुखी है। इस चुनाव में बीजेपी का सफाया होना तय है। न सिर्फ प्रदेश के दूसरे हिस्सों से बल्कि बीजेपी ने बुंदेलखंड से बहुत बड़ा धोखा किया। जनता से किए गए वादे पूरे नहीं हुए। चलती हुईं मंडियां बंद कर दीं। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी से ज्यादा बहुमत किसी को नहीं मिला, इसके बाद भी नौजवानों को सिर्फ लाठियां मिली. बेरोजगारी मिली। इस बार भाजपा का सफाया होगा। अखिलेश ने कहा कि किसानों को न्याय कैसे मिलेगा जब किसानों पर गाड़ी चलाने वाले देश के गृह मंत्री के मंच पर होंगे।
अखिलेश ने कहा कि जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है। महंगाई जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है। भाजपा के लोग पन्ना प्रमुख बनाते हैं और अपने घोषणा पत्र का पन्ना पलटना भूल जाते हैं। अभी तक बच्चों को लैपटॉप और टैबलेट नहीं दे सके हैं।
वहीं, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बारे में अखिलेश ने कहा कि उनका सम्मान रखा जाएगा। वह भी हमारे ही साथ रहेंगे।

Exit mobile version