Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, एक ही गांव के 13 लोगों की मौत

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 31अक्टूबर। उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। उत्तराखंड के देहरादून जिले के चकराता तहसील में हुए इस सड़क हादसे में 13लोगों की मौत हुई है, जबकि 4 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर है।
ये हादसा बुल्हद बैला रोड पर हुआ. चकराता उप जिलाधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं। पुलिस और एसडीआरएफ ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया। बचाव कार्य जारी है।

सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। उधर, सड़क हादसे की सूचना के बाद नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह उस ओर रवाना हुए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता के बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि घायलों के उपचार में कोताही बर्दास्त नहीं कि जाएगी।

Exit mobile version