Site icon Samagra Bharat News website

“मेक इन इंडिया” के तर्ज पर काम करती है नेक्सजेन एनर्जियानेक्स

Talking about the preparations for his Champaran, Ajay Prakash Pathak said that I appeal to the young entrepreneurs of Champaran to

समग्र समाचार सेवा
पटना, 31अक्टूबर। जेन एनर्जिया के एमडी और भारत सरकार के पूर्व नौकरशाह अजय प्रकाश पाठक ने कहा कि नेक्स जेन एनर्जिया भारत सरकार के मेक इन इंडिया के तर्ज पर काम करती है।मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगा कर ग्रीन डीजल और सीएनजी का उत्पादन कर लोगो तक पहुँचाने का काम करती है।इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर लोकल युवाओ को रोजगार के अवसर भी प्रदान करती है।

अपने चम्पारण की तैयारियों पर बात करते हुए अजय प्रकाश पाठक ने कहा कि मैं चम्पारण के युवा उद्यमियों से अपील करता हूँ कि आप भी नेक्स जेन एनर्जिया के साथ जुड़ कर चम्पारण और बिहार को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएं।आप सभी को नेक्स जेन एनर्जिया एक अच्छा अवसर दे रही है।

किसानों का आव्हान करते हुए अजय पाठक ने कहा आप अपनी पराली,गायों के गोबर,सड़ी गली सब्जीयां,बगास हमें दीजिए हम आपको बायो खाद देंगे जिससे आपके खेतो की उर्वरता बढ़ेगी और जिससे अच्छी फसल होगी।आपके संसाधनों के लिए हम ग्रीन डीजल भी उपलब्ध कराएंगे।हमारा सपना भी अन्नदाता को मजबूत करने का है।

बिहार सरकार के लोगो का धन्यवाद करते हुए पाठक ने कहा नेक्स जेन एनर्जिया को ले कर मैं सरकार के जिन लोगो के पास भी गया उन्होंने खुले मन से हमारी मदद का भरोसा दिया।सरकार का रवैया बहुत ही सकारात्मक रहा है।सरकार के मेक इन इंडिया स्कीम के तहत हम जल्द ही अपनी सारी सुविधाओ को लाने वाले है जिसका लाभ हर आम ओ खास को मिल सके।

Exit mobile version