Site icon Samagra Bharat News website

टी20 विश्‍व कप 2021: शाम 7 बजे शुरू होगा इंग्‍लैंड-श्रीलंका मुकाबला, यहां देंखे पूरी जानकारी

T20 World Cup 2021 is to be played against England in front of Sri Lanka today. England are at the first place in the points table of Super

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1 नवंबर। टी20 विश्‍व कप 2021 आज इंग्‍लैंड के सामने श्रीलंका का मुकाबला होना है। इंग्‍लैंड अपने सभी तीन मैच जीतकर सुपर-12 ग्रुप-1 के प्‍वाइंट्स टेबल में पहले स्‍थान पर है। इयोन मोर्गन ने लगभग नॉकआउट स्‍टेज में अपनी जगह पक्‍की कर ली है। श्रीलंका की बात की जाए तो उसके लिए सेमीफाइनल की राहें इतनी आसान नजर नहीं आती हैं। वो तीन में से केवल एक ही मुकाबला जीत पाए हैं। साउथ अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया भी प्‍वाइंट्स टेबल में उनसे उपर हैं. ऐसे में श्रीलंका के लिए ये मुकाबला करो-मरो जैसा है।

इंग्‍लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 विश्‍व कप 2021 का मुकाबला एक नवंबर, सोमवार को शारजाह क्रिकेट स्‍टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगाय़

इस मुकाबले के लिए टॉस शाम सात बजे होगा और इसे आप टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क के माध्‍यम से देख सकते हैं।

इंग्‍लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 विश्‍व कप 2021 का मुकाबला मोबाइल पर Disney Hotstar App के माध्‍यम से भी देखा जा सकता है।

Exit mobile version