Site icon Samagra Bharat News website

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, सोनिया गांधी को लिखा 7 पेज का पत्र

Former Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh has resigned from the party by writing a letter to Congress President Sonia Gandhi.

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 2 नवंबर। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को 7 पन्नों का पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कैप्टन ने अपने त्याग पत्र में कांग्रेस पार्टी में अपने सफर, अपने कार्यकाल में हासिल की गई उपलब्धियों और सिद्धू से अपने विवाद के बारे में विस्तार से लिखा है।

उन्होंने अपने इस्तीफे से तीन दिन पहले कांग्रेस के साथ पर्दे के पीछे की बातचीत की खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि सुलह का समय खत्म हो गया है और पार्टी छोड़ने का उनका फैसला अंतिम है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह जल्द ही अपनी नई पार्टी बनाएंगे और उम्मीद है कि 2022 में तीन कृषि कानूनों के संबंध में किसानों के हित में कुछ समाधान होने पर भाजपा के साथ सीट बंटवारा समझौता हो जाएगा।

Exit mobile version