Site icon Samagra Bharat News website

नवजोत सिद्धू और सीएम चन्नी ने देहरादून में हरीश रावत से की मुलाकात

In an important political development, Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi and State Congress President Navjot Singh Sidhu came

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 2 नवंबर। एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज सुबह देहरादून पहुंचे और वहां पार्टी के प्रदेश मामलों के पूर्व प्रभारी हरीश रावत से मुलाकात की। दोनों नेताओं के साथ विधानसभा अध्यक्ष राणा के. पी. सिंह और प्रदेश मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद थे। इन नेताओं विशेषकर चन्नी और सिद्धू की रावत से मुलाकात को प्रदेश सरकार और पार्टी संगठन में सब कुछ ठीकठाक होने तथा आगामी विधानसभा चुनावों में एकजुट होकर उतरने का हाईकमान तक देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
हरीश रावत ने इस मुलाकात की फोटोज ट्वीट करते हुए कहा कि यह शिष्टाचार भरी मुलाकात थी। इस दौरान उन्होंने नए कांग्रेस इंजार्ज हरीश चौधरी और विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह भी मौजूद थे। राव के पारिवारिक सदस्य भी तस्वीरों में नजर आ रहे हैं।

इसके बाद सभी नेता हरीश रावत के साथ केदारनाथ धाम गए। वहां पूजा-अर्चना के बाद दोपहर बाद वे वापस देहरादून लौटेंगे। कहा जा रहा है कि इसके बाद वे दून में प्रेसवार्ता भी कर सकते हैं। बीते रोज केदारधाम में हुए भाजपा नेताओं के कड़े विरोध के बाद कांग्रेस नेताओं का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए देवस्थानम बोर्ड को तत्काल से रद्द करने की मांग भी उठाई है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब में चन्नी के मुख्यमंत्री पद सम्भालते ही उनके द्वारा ए.पी.एस देओल को महाधिवक्ता नियुक्त करने और पुलिस महानिदेशक का प्रभार इकबाल प्रीत सिंह सहोता को देने से सिद्धू की उनसे तल्लखी बढ़ गई थी। लेकिन यह बताया जाता है कि देओल ने पद से इस्तीफा दे दिया है हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जाता है कि पंजाब के इन कांग्रेस नेताओं का केदारनाथ धाम जाने और वहां पूजा अर्चना करने का भी कार्यक्रम है। सिद्धू ने रावत से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में इसकी पुष्टि की। वहीं चौधरी ने कहा कि सरकार और पार्टी संगठन की एकजुटता को देख कर यह साफ है कि पंजाब कांग्रेस में अब सब कुछ ठीक है।

Exit mobile version