Site icon Samagra Bharat News website

जिस राज्य में शराब पर लागू है प्रतिबंध वहां जहरीली शराब पीने से 3 की मौत

Three people died after allegedly consuming spurious liquor in Kushahar village of Mahmadpur police station area of ​​Gopalganj

समग्र समाचार सेवा
गोपालगंज, 3नवंबर। शराब पर पांबदी वाले राज्य से एक ऐसी खबर सामने आई है जो बेहद चौकाने वाला है। जानकारी के मुताबिक बिहार के गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर गांव में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतकों में महम्मदपुर के संतोष कुमार, छोटेलाल प्रसाद व सारण जिले के पन्नापुर थाने के रसौली गांव के छोटेलाल सोनी शामिल हैं। पुलिस की टीम शव को लेकर गोपालगंज सदर अस्पताल के लिए रवाना हो गई है। उधर बीमार लोगों का इलाज पूर्वी चंपारण जिले में किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद महम्मदपुर थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार समेत अन्य पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने कहा शराब पीने से मौत होने की बात सामने आ रही है। जांच की जा रही है। उधर एसपी आनंद कुमार ने बताया कि शराब पीने से संदिग्ध मौत हुई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version