Site icon Samagra Bharat News website

अनुष्का शर्मा और विराट की बेटी को मिल रही शोषण की धमकियां, महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस से की आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

A close friend of Anushka told in a conversation with the website, 'As a public figure, Anushka has grown up handling negativity and trolling

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3 नवंबर। भारत इन दिनों विश्व कप टी-20 में खेल रहा है, जहां पर टीम बेहद खराब रहा। भारत अब तक अपने दो मैच हार चुका है और लगभग विश्व कप से बाहर के कगार पर खड़ा है। इसके बाद इंडियन टीम के प्लेयर मोहम्मद शमी को काफी ट्रोल किया गया था। शमी को ट्रोल होता देख विराट कोहली उनके सपोर्ट में आए और इस गलत बताया। इसके बाद से ही विराट कोहली को भी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है और इस बार ट्रोलर्स ने अनुष्का-विराट के साथ-साथ उनकी बेटी वमिका को भी निशाना बनाया जा रहा है।

अनुष्का के करीबी ने वेबसाइट से बातचीत में बताया, ‘एक पब्लिक फिगर होन के नाते अनुष्का नेगेटिविटी और ट्रोलिंग को हैंडल करने के साथ ही बड़ी हुई हैं, वो बहुत मज़बूत महिला हैं जो खुद पर इन बातों का प्रभाव नहीं पड़ने देतीं। लेकिन, इस बार चीज़ें बहुत आगे निकल गईं और निचले स्तर पर पहुंच गईं। अनुष्का- विराट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वो जानते हैं कि इंटरनेट पर उनकी बेटे के लिए क्या-क्या बातें लिखी जा रही हैं।

आगे कहा गया है कि ‘वामिका के लिए कमेंट्स पढ़कर अनुष्का बहुत दुखी हो गई हैं..उनका दिल टूट गया है। वो किसी भी अन्य मां की तरह बहुत गुस्से में हैं’। आपको बता दें कि वामिका को शोषण की धमकियां मिलने के बाद दिल्ली महिला आयोग भी इस पर सख्त हो गया है। महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

वहीं टीवी के स्टार अभिनव शुक्ला ने ट्विटर पर लिखा, 10 महीने की बच्ची को कुछ लोगों ने धमकी दी है। यह हमारे द्वारा हासिल की गये नीचता का स्तर है. उनके इस ट्वीट से साफ तौर पर क्रिकेटर और उनके परिवार को ट्रोल करने वाले यूजर्स के खिलाफ गुस्सा जाहिर हो रहा है। अभिनव ने कड़े शब्दों में ऐसे ट्रोलर्स की आलोचना की और उनके रेप की धमकी देने के इस कृत्य को नीचता का स्तर बताया।

Exit mobile version