Site icon Samagra Bharat News website

कोविड अपडेट: मंगलवार को मिले 11,903 नए कोरोना संक्रमित, 311 और लोगों की मौत

The country is now getting relief from corona cases, but at the same time, the process of anti-corona vaccine is also going on fast

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3नवंबर। भारत में एक दिन में Covid-19 महामारी के 11 हजार 903 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़, 43 लाख, 8 हजार, 140 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1 लाख, 51 हजार, 209 हो गई, जो 252 दिन में सबसे कम है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अपडेटिड आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 311 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4 लाख, 59 हजार, 191 हो गई. देश में लगातार 26 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 129 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।
उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1 लाख, 51 हजार, 209 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.44 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,567 की कमी दर्ज की गई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.22 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 3 करोड़, 36 लाख, 97 हजार, 740 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है. दैनिक संक्रमण दर 1.11 प्रतिशत है, जो पिछले 30 दिनों से दो प्रतिशत से कम है. वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.18 प्रतिशत है, जो पिछले 40 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 107.29 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से कुल 4 लाख, 59 हजार, 191 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1 लाख, 40 हजार, 274 लोग, कर्नाटक के 38 हजार, 89 लोग, तमिलनाडु के 36 हजार, 157 लोग, केरल के 32 हजार, 236 लोग, दिल्ली के 25 हजार, 91 लोग, उत्तर प्रदेश के 22 हजार, 901 लोग और पश्चिम बंगाल के 19 हजार, 160 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है

Exit mobile version