Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो, यूके में सीओपी26 की पृष्ठभूमि में यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ की बैठक

The Prime Minister, Shri Narendra Modi meeting the President of Ukraine, H.E. Mr. Volodymyr Zelensky, in the backdrop of COP26, in Glasgow

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3 नवंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2 नवंबर 2021 को ग्लासगो में सीओपी26 की पृष्ठभूमि में यूक्रेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने महामारी के समय में दोनों देशों के बीच सहयोग पर संतोष व्यक्त किया, जिसमें दोनों देशों द्वारा कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्रों की पारस्परिक मान्यता भी शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल की शुरुआत में कोविड महामारी के दूसरे चरण के दौरान भारत को ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स की आपूर्ति के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की को धन्यवाद दिया।

नेताओं ने दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संपर्क पर बातचीत की, विशेष रूप से बड़ी संख्या में भारतीय छात्रों के यूक्रेन के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ने पर चर्चा हुई।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Exit mobile version