Site icon Samagra Bharat News website

हरियाणा में 77 नई पुलिस चौकियों को मंजूरी, गृह मंत्री अनिल विज ने दी जानकारी

Haryana Home Minister Anil Vij has said that the state government has decided to create 77 new police posts, under which 70 temporary

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 4 नवंबर। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राज्य सरकार ने 77 नई पुलिस चौकियां सृजित करने का फैसला लिया है जिसके तहत 70 अस्थाई को स्थाई चौकियों तथा सात नई पुलिस चौकियों को राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित किया जाएगा। इन चौकियों के संचालन हेतु 1232 पदों को भी मंजूरी दी गई है। विज ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि जिन जिलों में ये चौकियां स्थापित की जाएंगी उसके तहत करनाल में 13, कैथल-एक, हांसी-पांच, जींद-नौ, नूंह-तीन, सिरसा-दस, भिवानी-सात, पलवल-एक, चरखी दादरी-तीन, अम्बाला-चार, पानीपत-एक, यमुनानगर-सात, फतेहाबाद-दो, नारनौल-सात, फरीदाबाद, हिसार, पंचकूला और कुरूक्षेत्र में एक-एक पुलिस चौकी स्थापित होगी। इन पुलिस चौकियों के संचालन 1232 पदों मंजूर किये गये हैं। इनमें 77 उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक-77, हैड कांस्टेबल-308, कांस्टेबल-616, स्वीपर-77 पद और कुक के 77 पद शामिल हैं।

Exit mobile version