समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 5नवंबर। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बॉलीवुड में जहां अपने काम के लिए जानी जाती हैं, वहीं वो जमकर हल्ला भी बोलती हैं और जल्द ही वो पद्मश्री से सम्मानित होने वाली है. इसी बीच में कंगना ने एक बार फिर से करण जौहर का एक वीडियो शेयर किया है जो अब जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो 2007 का है। उस वक्त कंगना बॉलीवुड में नई थीं और उनके सामने करण जौहर थे, इसके साथ ही ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और फैंस जमकर मजे ले रहे हैं।
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्मफेयर अवार्ड का थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह करण जौहर को इग्नोर करती दिख रही हैं. यह वीडियो फिल्मफेयर अवॉर्ड शो का है, इसको करण जौहर होस्ट करते दिख रहे हैं. करण अनाउंस करते हैं, यह अवॉर्ड पब्लिक पोल से डिसाइड किया गया है और इसे मैं पिछले तीन साल से जीत रहा हूं। इसके बाद कंगना विनर घोषित की जाती हैं और स्टेज पर ट्रोफी लेती दिखती हैं।
अवार्ड लेने के बाद कंगना मंच से जाने लगती हैं और उस समय करण कंगना का ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश करते हैं जिसे एक्ट्रेस इग्नोर करते हुए आगे बढ़ जाती हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ‘हाहाहा मेरा एटीट्यूड पहले से ही खराब है. एक्ट्रेस ने दूसरे पोस्ट में लिखा है, इंडस्ट्री में ये मेरा पहला साल है, मैं एक टीनएजर जैसी थी लेकिन एटीट्यूड ऐसा ही था’।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही ‘धाकड़’, ‘तेजस’ और ‘इमर्जेंसी’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी. इन फिल्मों के अलावा कंगना ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लेजेंड ऑफ दिद्दा’ और ‘सीता- द इनकार्नेशन’ में भी काम करेंगी. साथ ही कंगना एक और फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ भी प्रड्यूस कर रही हैं।

