Site icon Samagra Bharat News website

क्रिकेटर केएल राहुल ने अथिया शेट्टी के साथ अपने रिलेशन पर लगाई मोहर, इंस्टा पर किया प्यार का इजहार

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 6नवंबर। 5 नवंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने अपना 29वां जन्मदिन मनाया है। अथिया का पिछले काफी समय से क्रिकेटर केएल राहुल के साथ रिश्ते की खबरें आ रही थी। ऐसे में अथिया शेट्टी के29वें जन्मदिन पर केएल राहुल ने अथिया शेट्टी के साथ अपने रिश्ते पर महुर लगा दी है। केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर अथिया के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिनसे साफ है कि दोनों एक दूसरे के साथ कितने प्यार में है।

केएल राहुल ने जो अपनी और अथिया की तस्वीरें शेयर की हैं उसमें अथिया और राहुल साथ में बैठे दिखाई दे रहे हैं और साथ ही एक तस्वीर में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल और अथिया की इन तस्वीरों पर सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी ने भी लाइक करते हुए हार्ट इमोजी बनाकर कॉमेंट किया है। राहुल ने इस पोस्ट में कुछ लिखा नहीं है बस एक दिल का इमोजी बनाया है।

राहुल ने अपनी और अथिया की एक साथ कि तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि जन्मदिवस की बहुत बहुत बधाई माय लव, इसके साथ हार्ट वाली इमोजी भी लगाई है। ऐसा पहली बार है जब दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक में स्वीकार किया है। इनदोनों के रिश्ते की चर्चा बहुत पहले से चल रही थी। राहुल के किए इस पोस्ट पर अथिया शेट्टी ने रिप्लाई भी दिया है उन्होंने व्हाइट हार्ट और ग्लोबल वर्ल्ड की इमोजी लगाई है।

Exit mobile version