Site icon Samagra Bharat News website

फिल्म जगत: सूर्यवंशी ने की बंपर ओपनिंग, पहले दिन हुई इतने करोड़ की कमाई

Sooryavanshi, which has been Akshay Kumar and Katrina Kaif's most awaited film, was finally released on Friday. with the release

समग्र समाचार सेवा
मुंबई , 6 नवंबर। सूर्यवंशी जो कि अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म रही है, उसे आखिरकार बीते शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया. रिलीज होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ कमाई की है. पहले दिन के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक सूर्यवंशी (Sooryavanshi) ने 20 करोड़ तक के उपर की कमाई की है. रोहित शेट्टी की फिल्म को आखिरकार थियेटरों में रिलीज होने का जबरदस्त फायदा मिलता हुआ दिख रहा है. दर्शकों को यह मूवी बहुत पसंद आई है.

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. सुबह के शोज में दर्शक थोड़े कम दिखे, लेकिन दोपहर के शोज की रिपोर्ट काफी जबरदस्त है. बॉक्स ऑफिस इंडिया के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया है. बता दें कि सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) भारत में 4 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई जबकि विदेश में इसे 1300 स्क्रीन पर रिलीज किया गया.

बता दें, अभी भी कई राज्यों में 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ सिनेमाघर नहीं खुले हैं. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कटरीना कैफ, गुलशन ग्रोवर, सिकंदर खेर, अभिमन्यु सिंह और जावेद जाफेरी हैं. फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन कैमियो रोल में हैं। ‘सूर्यवंशी’ को रिलायंस एंटरटेनमेंट, रोहित शेट्टी पिक्चर्स, धर्मा प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.

फिल्म की शुरुआत देखकर साफ हो चुका है कि रोहित शेट्टी की ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली है. वीकेंड तक फिल्म 60-70 करोड़ तक की कमाई कर सकती है. खास बात है कि फिल्म के पास कमाने के लिए पूरे दो हफ्तों का समय है, इस बीच कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है. इसमें कोई शक नहीं कि सूर्यवंशी साल 2021 की सबसे बड़ी फिल्म भी बनने वाली है

Exit mobile version