Site icon Samagra Bharat News website

अहमदनगर के सिविल अस्पताल के ICU में लगी आग, अब तक 10 लोगों की मौत, पीएम मोगी ने व्यक्त किया शोक

Prime Minister Narendra Modi has expressed deep grief over the loss of lives due to fire at a hospital in Ahmednagar, Maharashtra.

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 6नवंबर। महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में कोरोना के ICU वार्ड में आग लगने की दर्दनाक घटना सामने आई है। यह घटना शनिवार सुबह की है। आग से 10 मरीजों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। आईसीयू में भर्ती अन्य मरीजों को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण साफ नहीं हो पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है.

जानकारी के मुताबिक, जिस वार्ड में आग लगी थी वह कोविड वार्ड था। फिलहाल, दमकल विभाग की जांच जारी है। आग पर काबू पा लिया गया. घटना सुबह 10:30 बजे के करीब की बताई जा रही है. लगभग 11:30 बजे आग पर काबू पाया गया।

अहमदनगर के जिला कलेक्टर डॉक्टर राजेंद्र भोसले ने संवाददाताओं को बताया कि मरीजों को दूसरे अस्पताल के कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की इमारत का ‘फायर ऑडिट’ किया गया है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि घटना की आधिकारिक जांच होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
पीएम मोदी ने कहा, ‘महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से हुई जानमाल की क्षति से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. घायलों को जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।’

Exit mobile version