Site icon Samagra Bharat News website

गुजरात के खेड़ा टाउन थाना परिसर में लगी भीषण आग, 25 से अधिक वाहन जलकर स्वाहा

समग्र समाचार सेवा
खेड़ा, 7 नवंबर। गुजरात के खेड़ा शहर में पुलिस स्टेशन के भीतर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना शनिवार रात को जिले के पुलिस स्‍टेशन में हुई। रिपोर्ट के अनुसार खेड़ा टाउन पुलिस स्टेशन के भीतर लगी आग में 25 गाड़ियां चलकर खाक हो गईं, जिसमे कई बाइक, ऑटोरिक्शा, कार शामिल हैं।

दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सभी वाहन जल गए थे। हालांकि गनीमत ये रही कि इस आग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अफसरों का कहना है जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। राहत बचाव दल अभी भी मौके पर मौजूद है। इस घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Exit mobile version