Site icon Samagra Bharat News website

एनसीबी के गवाह बड़ा दावा- शाहरुख खान के बेटे आर्यन को फंसाया गया

In Aryan Khan drugs case, NCB's witness has given such a statement which is questioning the action. The witness has claimed that Shahrukh Khan

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,7नवंबर। आर्यन खान ड्रग्स मामले में एनसीबी के ही गवाह ने ऐसा बयान दिया है जो कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है. गवाह ने दावा किया है कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान को फंसाया गया और पूर्व कार्रवाई के लिए योजना बनाई गई थी.

गौरतलब है कि 23 वर्षीय आर्यन खान को तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था और करीब तीन हफ्ते जेल में रहने के बाद बंबई उच्च न्यायालय से उन्हें जमानत मिली थी. गवाह विजय पगारे ने मराठी समाचार चैनल के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि छापेमारी की कार्रवाई पूर्व नियोजित थी.

इससे पहले इस मामले में एक और स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल ने आरोप लगाया था कि एनसीबी के कुछ अधिकारियों ने आर्यन को छोड़ने के एवज में वसूली की कोशिश की थी. एनसीबी पहले ही इन आरोपों की जांच कर रही है

 

Exit mobile version