Site icon Samagra Bharat News website

पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की हड़ताल के कारण शाम 7 बजे के बाद नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

If you have a vehicle, then arrange fuel before evening, because you will not get petrol and diesel after 7 pm in Punjab.

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 7नवंबर। अगर आपके पास वाहन है तो ईंधन की व्यवस्था शाम से पहले ही कर लें, क्योंकि पंजाब में शाम 7 बजे के बाद आपको पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। वजह है पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की हड़ताल। जानकारी के अनुसार यह हड़ताल आज से शुरू हो जाएगी। पंजाब भर में पेट्रोल और डीजल सुबह पांच से शाम सात बजे तक ही मिलेगा। इसके बाद चाहे कितनी इमरजेंसी क्यों न हो, किसी को तेल नहीं मिलेगा। जानकारी है कि एसोसिएशन की यह हड़ताल 21 नवंबर तक जारी रहेगी। 22 नवंबर को दिनभर पंजाब के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। सरकार ने फिर भी पेट्रोल मालिकों की मांगों को नहीं माना तो पंप मालिक 22 नवंबर के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।
बता दें कि पंजाब के पेट्रोल पंप मालिक बीते लंबे समय से केंद्र और पंजाब सरकार से तेल की कीमतों को कम करने की मांग कर रहे थे। दूसरी सबसे बड़ी मांग थी कि उनका कमीशन बढ़ाया जाए। तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं लेकिन उनका कमीशन सरकार नहीं बढ़ा रही।

इन दो मुद्दों को लेकर 24 अक्तूबर को लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसोसिएशन ने आंशिक हड़ताल का एलान कर दिया था। इस घोषणा के बावजूद एसोसिएशन के साथ सरकार ने कोई बातचीत नहीं की है।

Exit mobile version