Site icon Samagra Bharat News website

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 8 नवंबर। भारत स्काउट गाइड की राज्य मुख्य आयुक्त सीमा जौनसारी के नेतृत्व में भारत स्काउट्स और गाइड्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारत स्काउट्स और गाइड्स के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक स्टीकर (झंडा) लगाया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुशासन, सेवा और परोपकार को बढ़ावा देने में भारत स्काउट और गाइड महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्काउट एवं गाइड से अधिक से अधिक विद्यार्थियों के जुड़ने की अपेक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों में सेवा एवं अनुशासन की भावना का विकास होगा।

इस अवसर पर रवींद्र मोहन कला, डॉ दलजीत कौर, बीएस रावत, रेशमा परवीन, राहुल रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version