Site icon Samagra Bharat News website

कोविड अपडेट- सोमवार को 24 घंटे में मिले 10,126 कोरोना संक्रमित, 332 लोगों की हुई मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9नवंबर। देश में कोरोना के नए मामलों से लगातार राहत मिल रही है लेकिन मरने वालों की संख्या में कुछ खास कमी नही देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 10,126 लोग लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जोकि बीते 266 दिनों के दौरान का सबसे कम आंकड़ा है. इसी दौरान 13,204 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है. इसी दौरान 332 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है. वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 1,40,638 एक्टिव मामले हैं. बता दें कि यह एक्टिव मामले बीते 263 दिनों में सबसे कम है।
वहीं रिकवरी रेट 98.24 फीसदी पहुंच चुका है। जोकि मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है. वहीं कोरोना के एक्टिव मामले कुल मामलों के 0.42 फीसदी है जोकि मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। अबतक कुल 4,58,880 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1,06,85,71,879 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

 

Exit mobile version