Site icon Samagra Bharat News website

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर नापी गई 4.4 की तीव्रता

Earthquake tremors in Himachal Pradesh's Kinnaur, magnitude of 4.4 measured on Richter scale

समग्र समाचार सेवा
किन्नौर, 9नवंबर। हिमाचल प्रदेश में आज मंगवार की शाम 4:27 एक भूकंप आया है. यह भूकंप हिमाचल प्रदेश किन्नौर में आया है. मध्‍यम तीव्रता के इस भूकंप में से किसी तरह के नुकसान की खोई खबर नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में आज शाम 4:27 बजे रिक्टर स्केल पर 4.4 की तीव्रता वाला भूकंप आया है. मध्‍यम तीव्रता के इस भूकंप में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

निकारागुआ के तट के समीप प्रशांत महासागर में आज 6.2 तीव्रता का भूकंप आया है. अमेरिकी भूगर्भ विज्ञान सर्वेक्षण संस्थान ने यह जानकारी दी. इस संस्थान के अनुसार स्थानीय समयानुमसार रात में 12 बजकर 25 मिनट पर 35 किलोमीटर की गहराई पर यह भूकंप आया. उसका केंद्र मासाचापा नामक स्थान से 64.1 किलोमीटर दक्षिण में था. इस भूकंप से जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है और न ही सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

Exit mobile version