Site icon Samagra Bharat News website

10 दिसंबर को आयोजित होंगे कर्नाटक और आंध्र प्रदेश विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9 नवंबर। चुनाव आयोग ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की विधान परिषद सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। ये चुनाव इस साल 10 दिसंबर को होंगे।

चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश विधान परिषद की 8 स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों और कर्नाटक विधान परिषद की 20 स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों की 25 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 10 दिसंबर को होंगे।

आंध्र प्रदेश विधान परिषद की 58 सीटों में से तेदेपा के पास सबसे अधिक सीटें हैं। इसके अलावा वाईएसआर कांग्रेस के पास 12, निर्दलीय 4, पीडीएफ 4, मनोनीत सदस्य 8 और बीजेपी के पास एक सीट है. विधान परिषद की 14 सीटें फिलहाल खाली हैं।

इसी तरह कर्नाटक में विधान परिषद में बीजेपी के पास कुल 32 सीटें हैं और कांग्रेस के पास 29 सीटें हैं। 12 सीटें जनता दल सेक्युलर के पास और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवारों के पास है।

Exit mobile version