Site icon Samagra Bharat News website

RBI ने महाराष्ट्र के बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक पर लगाई पाबंदी, जानें क्या है मामला

The Reserve Bank of India imposed several curbs on Maharashtra-based Babaji Date Mahila Sahakari Bank, Yavatmal. for customers in

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 9नवंबर। भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र स्थित बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक, यवतमाल पर कई अंकुश लगाए। इनमें ग्राहकों के लिए 5,000 रुपये की निकासी की सीमा भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय बैंक ने सहकारी बैंक की वित्तीय स्थिति के बिगड़ने के बीच यह कदम उठाया है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 के तहत प्रतिबंध 8 नवंबर, 2021 को कारोबार बंद होने से छह महीने तक लागू रहेंगे और समीक्षा के अधीन हैं। यवतमाल का यह सहकारी बैंक अब रिजर्व बैंक की मंजूरी के बिना कोई भुगतान नहीं कर सकता और ना ही कोई ऋण या अग्रिम दे सकता है।

इसके अलावा रिजर्व बैंक की मंजूरी के बिना बैंक कोई भुगतान नहीं कर सकेगा, किसी तरह की व्यवस्था में शामिल नहीं होगा और ना ही अपनी संपत्तियों को बेच या स्थानांतरित कर सकेगा।
बयान में कहा गया है कि बैंक की मौजूदा नकदी की स्थिति को देखते हुए सभी बचत बैंक या चालू खाता या अन्य खाताधारक अपने खातों से 5,000 रुपये से अधिक की राशि नहीं निकाल सकेंगे।

Exit mobile version