Site icon Samagra Bharat News website

रक्षा मंत्रालय ने आर हरि कुमार को नियुक्त किया नौसेना प्रमुख, 30 नवंबर को संभालेंगे जिम्‍मेदारी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10 नवंबर। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की कि वाइस एडमिरल आर हरि कुमार अगले नौसेना प्रमुख होंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा, वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को सरकार द्वारा नौसेना स्टाफ का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है. वह वर्तमान में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ हैं और 30 नवंबर को अपना नया कार्यालय संभालेंगे।

बता दें कि वाइस एडमिरल कुमार अभी पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, नौसेना के वर्तमान प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद वह नौसेना की कमान 30 नवंबर को संभालेंगे। नौसेना में करीब 39 वर्ष के लंबे और उल्लेखनीय कार्यकाल में वाइस एडमिरल कुमार ने कई जिम्मेदारियां संभालीं हैं।

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों शील वर्धन सिंह को मंगलवार को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और और अतुल कारवाल को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का प्रमुख नियुक्त किया गया। सिंह 1986 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल खुफिया ब्यूरो में विशेष निदेशक के पद पर तैनात हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सिंह को सीआईएसएफ का महानिदेशक नियुक्त किया गया है और वह अपनी सेवानिवृत्ति 31.08.2023, तक इस पद पर बने रहेंगे। आदेश के अनुसार, गुजरात कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी कारवाल को एनडीआरएफ का महानिदेशक नियुक्त किया गया है और इसके लिए बल के प्रमुख के पद को अस्थाई रूप से दो साल के लिए बढ़ाकर डीजी (महानिदेशक) किया गया है. कारवाल फिलहाल हैदराबाद में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के निदेशक पद पर हैं।

Exit mobile version