Site icon Samagra Bharat News website

राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर हाई-वे पर दर्दनाक हादसा: सवारियों से भरी बस-टैंकर में भीषण टक्कर, जिंदा जल गए 12 लोग

समग्र समाचार सेवा
जयपुर, 10नवंबर। राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर आज एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें 12 लोगों के जिंदा जलने की खबर है। जानकारी के मुताबिक एक प्राइवेट बस टैंकर ट्रेलर से टकरा गई और उसमें आग लग गई, जिससे बस में सवार 12 लोगों के जिंदा जल गए। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग घायल भी हैं। घायलों को अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक बाड़मेर जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के जोधपुर हाईवे पर भांडियावास के पास एक बस व ट्रेलर की भीषण भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत के बाद बस में आग लग गई. हादसे में करीब दो दर्जन सवारियों के झुलसने की खबर है, जिनको बालोतरा के नाहटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घायलों का इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पचपदरा थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Exit mobile version