Site icon Samagra Bharat News website

भाजपा सांसद वरूण गांधी में कंगना के टिप्पणी पर साधा निशाना, बोले- ‘पागलपन कहूं या देशद्रोह’

Janata Party MP Varun Gandhi on Thursday took a jibe at actress Kangana Ranaut for her alleged remarks that India got independence

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11 नवंबर। अपने बेवाक अंदाज के कारण फिल्म अभिनेत्री अकसर विरोधी दलों के निशाने पर रहती है। सोशल मीडिया पर अकसर कई बड़ें मुद्दों पर बोलना उनके लिए ही भारी पड़ जाता है। राजनीतिक दल उनपर कटाक्ष करने का कोई भी मौका नही छोड़ते। टीवी चैनल के एक शो पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने गुरुवार को अभिनेत्री कंगना रनौत की उस कथित टिप्पणी पर निशाना साधा, जिसमें रनौत ने कहा था कि भारत को आजादी 2014 में मिली और जो 1947 में मिली, वो भीख थी।

वरुण गांधी ने अभिनेत्री का एक वीडियो क्लिप भी साझा किया, जिसमें एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम के दौरान कंगना रनौत को यह कहते सुना जा सकता है कि, ‘वह आजादी नहीं, बल्कि भीख थी और जो आजादी मिली है वह 2014 में मिली।’ बता दें कि कंगना रनौत का इशारा 2014 में बीजेपी के सत्ता में आने की तरफ था।

कंगना रनौत की आलोचना करते हुए वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार. इस सोच को मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह?’

वहीं, कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पलटवार करते हुए कहा, ‘ मैंने बिल्कुल साफ कहा है कि 1857 की क्रांति, पहला स्वतंत्रता संग्राम थी, जिसे दबा दिया गया और इसके परिणामस्वरूप अंग्रेजों के जुल्म व क्रूरता और बढ़ गए तथा करीब एक शताब्दी बाद हमें गांधी जी के भीख के कटोरे में आजादी दी गई।’

Exit mobile version