Site icon Samagra Bharat News website

कोविड-19 अपडेट- 24 घंटे में आये 13091 नए मामले

Covid Update: Third wave of corona can cause havoc in the country, figures of 8 to 90 thousand infected in a week

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11 नवंबर राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 110.23 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं पिछले 24 घंटे में 13,091 नए मामले सामने आये स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.25% है; जो मार्च 2020 के बाद सबसे उच्च स्तर पर है

पिछले 24 घंटों में 13,878 कोविड रोगी ठीक हुए; स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 3,38,00,925 हो चुकी है

सक्रिय मामलों की संख्या कुल मरीजों का 1% से भी कम हिस्सा है, वर्तमान में यह 0.40% है; जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है

फिलहाल देश में कोविड रोगियों की संख्या 1,38,556 है; जो पिछले 266 दिनों में सबसे न्यूनतम है

दैनिक पॉजिटिविटी दर पिछले 38 दिनों से (1.10%) 2% से नीचे बनी हुई है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पिछले 48 दिनों से (1.18%) 2% से कम बनी हुई है

अब तक 61.99 करोड़ कोविड नमूनों की जांच हो चुकी है

Exit mobile version