Site icon Samagra Bharat News website

दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हिंदुत्व का हिंदू धर्म से कोई संबंध नहीं

Senior Congress leader Digvijay Singh on Wednesday targeted the Rashtriya Swayamsevak Sangh and BJP, saying that Hindus

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11 नवंबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी निशाना साधते हुए कहा कि देश में हिंदू खतरे में नहीं हैं, बल्कि ‘फूट डालो और राज करो’की मानसिकता खतरे में है। दिग्‍व‍िजय सिंह ने कहा, आज कहा जाता है कि हिंदू धर्म खतरे में हैं। 500 साल के मुगल और मुसलमानों के शासन में हिंदू धर्म का कुछ नहीं बिगड़ा. ईसाइयों के 150 साल के राज में हमारा कुछ नहीं बिगड़ा, तो अब हिंदू धर्म को खतरा किस बात का है।
बता दें कि सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ के विमोचन के मौके पर यह भी कहा कि ‘हिंदुत्व’ शब्द का हिंदू धर्म और सनातनी परंपराओं से कोई लेनादेना नहीं है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने इस मौके पर कहा कि अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही है, क्योंकि दोनों पक्षों ने इसे स्वीकार किया है।

दिग्विजय सिंह ने कहा, ”इस देश के इतिहास में धार्मिक आधार पर मंदिरों का विध्वंस भारत में इस्लाम आने के पहले भी होता रहा है. इसमें दो राय नहीं है कि जो राजा दूसरे राजा के क्षेत्र को जीतता था, तो अपने धर्म को उस राजा के धर्म पर तरजीह देने की कोशिश करता था। अब ऐसा बता दिया जाता है कि मंदिरों की तोड़फोड़ इस्लाम आने के साथ शुरू हुई. उन्होंने दावा किया, ‘‘जब फासीवाद आता है तो उसके लिए जरूरी है कि वह एक शत्रु की पहचान करे… डर पैदा करना और नफरत पैदा करना फासीवाद का मूलमंत्र रहा है।

Exit mobile version