Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने श्री आनंद शंकर पांड्या के निधन पर व्यक्त किया शोक

The Prime Minister, Shri Narendra Modi has expressed grief over the demise of eminent writer and public intellectual Shri Anand Shankar

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11 नवंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात लेखक और जन बुद्धिजीवी श्री आनंद शंकर पांड्या जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, “श्री आनंद शंकर पांड्या जी एक महान लेखक और जन बुद्धिजीवी थे, जिन्होंने इतिहास, लोक नीति और आध्यात्मिकता पर व्यापक रूप से लिखा। उनमें भारत के विकास के प्रति उत्साह था। वे वीएचपी में सक्रिय थे और निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करते थे। उनके निधन से दुखी हूं।

मेरा मन श्री आनंद शंकर पांड्या जी के साथ कई बार हुई बातचीत पर जाता है। महान स्वतंत्रता सेनानियों के साथ उनकी बातचीत और विभिन्न मुद्दों पर उनकी अंतर्दृष्टि के बारे में किस्से सुनना, मन को प्रसन्नता से भर देता था। उनके परिवार के सदस्यों से बात की और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। ओम शांति।”

Exit mobile version