Site icon Samagra Bharat News website

दूरसंचार विभाग ने वोडाफोन आइडिया लिमिटेड और रिलायंस जियो को लाइसेंस और स्पेक्ट्रम किया आवंटित

The Department of Telecom has allotted license and spectrum to Vodafone Idea Limited and Reliance Jio Infocomm for 5G trials in Gujarat.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 नवंबर। दूरसंचार विभाग ने गुजरात में 5जी परीक्षण के लिए वोडाफोन आइडिया लिमिटेड और रिलायंस जियो इन्फोकॉम को लाइसेंस और स्पेक्ट्रम आवंटित किया है।

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को उपकरण आपूर्तिकर्ता के रूप में नोकिया के साथ गांधीनगर (शहरी के लिए), मानसा (अर्ध-शहरी के लिए) और उनावा, (ग्रामीण) में लाइसेंस और स्पेक्ट्रम आवंटित किया गया है। जामनगर (सेमी अर्बन/ग्रामीण) में रिलायंस जियो इन्फोकॉम को लाइसेंस और स्पेक्ट्रम आवंटित किया गया है, जिसमें सैमसंग उपकरण आपूर्तिकर्ता है।

5जी के लिए गुजरात एलएसए, डीओटी की संचालन समिति, जिसमें श्री सुमित मिश्रा निदेशक, श्री विकास दधीच निदेशक और श्री सूर्यश गौतम सहायक मंडल अभियंता शामिल थे, ने वोडाफोन आइडिया लिमिटेड और नोकिया की तकनीकी टीम के साथ गांधीनगर में परीक्षण स्थलों का दौरा किया। टीम ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर 5G साइट पर डेटा स्पीड की जांच की, जो लगभग 1.5 Gbps – 4G से लगभग 100 गुना तेज पाई गई। स्पीड टेस्ट नॉन-स्टैंडअलोन 5G मोड पर किया गया।

गुजरात एलएसए डीओटी द्वारा परीक्षण स्थल पर निम्नलिखित चार विषयों का परीक्षण किया गया।

· 360 डिग्री आभासी वास्तविकता सामग्री प्लेबैक – उपयोगकर्ता 5G पर सामग्री प्रदान करने वाले सर्वर से जुड़ता है और आभासी वास्तविकता में स्थान का अनुभव करता है, जैसे कि वह भौतिक रूप से वहां है

आभासी वास्तविकता से जुड़ी कक्षा – एक शिक्षक को 5जी नेटवर्क के माध्यम से 360° लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से दूरस्थ रूप से छात्रों तक पहुंचने की सुविधा प्रदान करता है। छात्र को निजी पाठ की अनुभूति होती है, जहां वह वॉयस चैट या अभ्यास के माध्यम से शिक्षक के साथ बातचीत कर सकता/सकती है

· 5G इमर्सिव गेमिंग – गेमर्स की गतिविधियों को ऑनलाइन कैप्चर किया जाता है और 5G नेटवर्क के माध्यम से गेमिंग प्लेटफॉर्म पर भेजा जाता है, जिसमें इसे प्री-रिकॉर्डेड गेमिंग वीडियो में मर्ज किया जाता है।

· आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेड 360 डिग्री कैमरा – 360-डिग्री कैमरों से रीयल टाइम वीडियो स्ट्रीम 5जी नेटवर्क के माध्यम से अपलोड किया जाता है; अंतिम उपयोगकर्ताओं को वास्तविक 360 अनुभव मिलता है और अतिरिक्त कृत्रिम बुद्धिमत्ता के साथ, वह लोगों, बैग, बोतलों, लैपटॉप आदि जैसी चीजों का भी पता लगा सकता है।

Exit mobile version