Site icon Samagra Bharat News website

सीबीडीटी के पूर्व अध्यक्ष पीसी मोदी को बने राज्यसभा के नए महासचिव

Former CBDT Chairman Pramod Chandra Modi has been appointed as the new Secretary General of Rajya Sabha. PC Modi will replace

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 12 नवंबर। सीबीडीटी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद चंद्र मोदी को राज्यसभा का नया महासचिव नियुक्त किया गया है। पीसी मोदी पीपीके रामाचार्युलु की जगह लेंगे।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) में पीसी मोदी का कार्यकाल इस साल 31 मई को समाप्त हो गया। वह 1982 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं। मोदी को फरवरी 2019 में सीबीडीटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस आशय के नियुक्ति आदेश पर हस्ताक्षर किए। मोदी के आज कार्यभार संभालने की संभावना है।

प्रमोद चंद्र मोदी पीपीके रामाचार्युलु की जगह लेंगे, जिन्हें इस साल 1 सितंबर को एसजी नियुक्त किया गया था। रामाचार्युलु को अब राज्यसभा सचिवालय का सलाहकार नियुक्त किया गया है। उन्हें सितंबर में राज्यसभा के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।

Exit mobile version