Site icon Samagra Bharat News website

आजादी को लेकर विवादित बयान देना कंगना रनौत को पड़ा भारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों ने फूंका पुतला

Kangana has been embroiled in controversies by speaking about the country getting freedom in "begging". Expressing outrage over

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,12नवंबर। देश को ‘‘भीख’’ में आजादी मिलने की बात बोलकर कंगना विवादों में आ घिरी है। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विवादित बयान पर आक्रोश जताते हुए इंदौर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों ने शुक्रवार को अभिनेत्री का पुतला फूंका। जानकारी के मुताबिक ‘‘स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन’’ से जुड़े लोगों ने शहर के एमजी रोड पर रनौत का पुतला फूंका।

इस दौरान उन्होंने ‘‘वीर शहीदों का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’’, ‘‘कंगना रनौत मुर्दाबाद’’ और ‘‘कंगना रनौत को देश से बाहर करो’’ जैसे नारे भी लगाए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रदर्शनकारी वंशजों में शामिल आशा गोविंद खादीवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘रनौत ने भारत को भीख में आजादी मिलने की बात कहकर पूरे देश के लोगों को आहत कर दिया है।

उन्हें अपने इस शर्मनाक बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।’’ प्रदर्शनकारियों ने इंदौर संभाग के आयुक्त कार्यालय को रनौत के विवादित बयान के खिलाफ ज्ञापन भी सौंपा।

Exit mobile version