Site icon Samagra Bharat News website

चेन्नई की लेडी इंस्पेक्टर ने दिखाई दरियादिली, कमर तक पानी में घुसकर बचाई बेहोश शख्स की जान

Chennai, the capital of Tamil Nadu, has been flooded due to heavy rains. There is an atmosphere of chaos all around, but in the meantime

समग्र समाचार सेवा
चेन्नई, 12नवंबर। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई भारी बारिश के कारण लबालब हुआ है। चारो तरफ अफरातफरी का माहौल है लेकिन इसी बीच एक लेडी इंस्पेक्टर की दरियादिली का वीडिय़ो जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है तो वाकई काबिलें तारीफ है।
वीडियो एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर का है। वीडियो में महिला इंस्पेक्टर ने एक शख्स को अपने कंधे पर लादकर ऑटो रिक्शा तक पहुंचाया। शख्स भारी बारिश के बीच बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा था, तब इंस्पेक्टर राजेश्वरी किसी सुपरहीरो की तरह कमर तक पानी को पार कर शख्स के पास पहुंची और उसे अपने कंधे पर ही ऑटो रिक्शा तक लाई और हॉस्पिटल के लिए रवाना कर दिया। शख्स की मदद करते उनका ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया में छा गया है और नेटिजन जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Exit mobile version