Site icon Samagra Bharat News website

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की रीढ़ की हड्डी की हुई सर्जरी, डॉक्टरों ने हालत बताई स्थिर

Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray underwent spinal surgery at HN Reliance Hospital here. Chief Minister's Office (CMO) on Friday

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 12 नवंबर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की यहां एचएन रिलायंस अस्पताल में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की गई। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।सीएमओ ने अस्पताल के चिकित्सक अजित देसाई और शेखर भोजराज के हवाले से बयान में कहा कि ठाकरे (61) को सर्जरी के बाद वार्ड में लाया गया है।

बयाने में कहा गया, ‘‘ चिकित्सकों का कहना है कि सर्जरी के दौरान उनकी हालत स्थिर थी और अभी वह ठीक हैं।’’ देसाई हृदय रोग विशेषज्ञ हैं, जबकि डॉ. भोजराज रीढ़ की हड्डी के सर्जन हैं।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से गर्दन और रीढ़ की तकलीफ की वजह से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कई कार्यक्रमों कैंसिल कर दिया था। लोगों से मुलाकातें भी वे कम कर रहे थे। दिवाली के दिन अपने वर्षा बंगले में आने-जाने वालों से भी वे कम ही मिले। जब सीएम को दर्द ज्यादा बढ़ गया उसी के बाद सर्जरी किए जाने का फैसला किया गया है।

Exit mobile version