Site icon Samagra Bharat News website

शुक्रवार के दिन इस आसान उपायों से मां महालक्ष्मी होगी प्रसन्न, सारे कष्ट होंगे दूर

According to Hinduism, there is a law to worship Goddess Lakshmi on Friday. Maa Lakshmi is said to be the goddess of happiness,

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12नवंबर। हिंदू धर्म के अनुसार शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। मां लक्ष्मी को सुख-समृद्धि और धन की देवी कहा जाता है। मान्यता है कि यदि मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएं तो घर में कभी भी धन से जुड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। इसलिए यदि आप भी धन से जुड़ी किसी पेरशानी से जूझ रहे हैं तो शुक्रवार के दिन मां महालक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन करें साथ ही शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय भी करें जिससे मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हो और आपके कष्ट दूर हो-

– ​कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन मां महालक्ष्मी के मंदिर में जाकर उन्हें लाल रंग के वस्त्र अर्पित करना शुभ होता है. यदि आप सुहागिन हैं तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सुहाग का सामाना अर्पित करें. इसमें लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चूड़ियां और लाल चुनरी शामिल है. ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
– मां महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करना चाहिए. साथ ही भगवान लक्ष्मी नारायण को खीर का भोग भी अवश्य लगाना चाहिए।
– मां महालक्ष्मी को लाल रंग अतिप्रिय है और कहा जाता है कि यदि शुक्रवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण कर पूजा की जाए तो मां का आशीर्वाद मिलता है।
– शुक्रवार के दिन एक लाल रंग के कपड़े में सवा किलो चावल रखें और ध्यान रहे कि चावल का एक भी दाना टूटा हुआ नहीं होना चाहिए. इसके बाद चावल की पोटली को हाथ में लेकर ‘ओम श्रीं श्रीये नम:’ मंत्र का पांच माला का जाप करें. फिर इस पोटली को तिजोरी में रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से धन का लाभ होता है।
– यदि आप मां महालक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन हाथ में पांच लाल रंग के फूल लेकर माता का ध्यान करें और वह फूल तिजोरी या अलमारी में रख दें. कहा जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सदैव आपके घर में विराजमान रहती हैं।

Exit mobile version