Site icon Samagra Bharat News website

जेल से रिहा होने के बाद पहली बार पत्नि शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आए राज कुंद्रा, शत्रुनाशिनी माँ बगलामुखी मंदिर में की पूजा- अर्चना

Bollywood actress Shilpa Shetty is working fiercely these days and during this time the actress was spotted with husband Raj Kundra

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12नवंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आजकल जमकर काम कर रही हैं और इसी दौरान एक्ट्रेस अपने काम से वक्त निकालकर पति राज कुंद्रा के साथ पहली बार स्पॉट हुई। जानकारी के मुताबिक राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शत्रुनाशिनी माँ बगलामुखी मंदिर बनखंडी में पूजा करवाया। इसके पहले शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ चामुंडा देवी मंदिर व ज्वालामुखी मंदिर दर्शन करने पहुंची थी।
बता दें कि राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी विवाद के बाद उन्होंने सोशल मीडिया से दूरिया बना ली थीं, लेकिन अब वे सुर्खियां बटोरने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. बता दें कि दोनों इस विवाद के बाद पहली बार साथ में स्पॉट हुए हैं।
कुंद्रा परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश गए और राज को पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ एक मंदिर में देखा गया। दोनों आध्यात्मिक सैर पपर थे और मंदिर में पीले रंग के परिधान में दिखे। राज कुंद्रा की पहली सार्वजनिक आउटिंग की तस्वीरें वायरल हो रही है।

Exit mobile version