Site icon Samagra Bharat News website

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को किया ढ़ेर

समग्र समाचार सेवा
जम्मू, 12नवंबर। जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के चावलगाम क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने यहां हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है। कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। दो आतंकवादी अब तक मारे जा चुके हैं और ऑपरेशन अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में हिज्बुल मुजाहिदीन का जिला कमांडर शिराज मोल्वी भी शामिल है। दूसरे आतंकवादी का नाम यावर भट है।

Exit mobile version