Site icon Samagra Bharat News website

संजय राउत का दावा, एक दिन उद्धव ठाकरे राज्य ही पूरे देश का करेंगे नेतृत्व

Shiv Sena Rajya Sabha member Sanjay Raut said that one day Uddhav Thackeray will lead the country. We need Maharashtra's support

समग्र समाचार सेवा
औरंगाबाद, 13नवंबर। शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि एक दिन उद्धव ठाकरे देश का नेतृत्व करेंगे। हमें इसके लिए महाराष्ट्र का साथ चाहिए और शिवसेना को अब अलग तरीके से सोचना होगा। संजय राउत ने ये भी कहा कि राजनीति के लिए हमने महाराष्ट्र से बाहर निकलने में देरी कर दी। अब हम गुजरात, गोवा, यूपी में चुनाव के लिए जाएंगे।

संजय राउत ने कहा कि शिवसेना को अपने लिए अलग तरीके से सोचना होगा, भले ही वह महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार का हिस्सा बनी हुई है और उसे चला रही है। संजय राउत ने कहा, ‘‘राजनीति परिवर्तनशील हैं. आज जो है, हो सकता है वह कल न हो. इसलिए चूंकि हम एमवीए के साथ हैं, लेकिन हमें अलग तरीके से सोचना होगा. पार्टी बदल रही है, हमें हर समुदाय का विश्वास हासिल करने के लिए काम करना चाहिए।’’

Exit mobile version