Site icon Samagra Bharat News website

बिहार में पत्रकार बुद्धिनाथ झा की हत्या, भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई थी आवाज, तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर उठाया सवाल

Journalist Buddhinath Jha has been murdered in Bihar. Please tell that Jha had done the work of exposing the corruption of hospitals.

समग्र समाचार सेवा
पटना, 14नवंबर। बिहार में पत्रकार बुद्धिनाथ झा की हत्या कर दी गई है। बता दें कि झा ने अस्पतालों के भ्रष्टाचार को सामने लाने का काम किया था। उनकी हत्या का आरोप नीतीश कुमार सरकार में मंत्री लेशी सिंह और उनके भतीजे पर लगे हैं। पत्रकार के परिजनों ने लेशी सिंह को हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
बता दें कि इस मामलें को लेकर बिहार में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और इसे लेकर राजनीति तेज भी हो गई है। विपक्ष ने नीतीश कुमार सरकार पर कई सवाल उठाए है।

बता दें कि एक दिन पहले ही पत्रकार बुद्धिनाथ झा का अधजला शव मिला था। बुद्धिनाथ झा दो साल से पत्रकारिता कर रहे थे। इससे पहले जिला परिषद सदस्य भी रहे थे। बुद्धिनाथ झा की उम्र सिर्फ 22 साल थी। परिजनों का आरोप है कि एक नर्सिंग होम के खिलाफ बुद्धिनाथ झा शिकायतें भी कर रहे थे। इसे लेकर बुद्धिनाथ झा को परेशान किया जा रहा था, लेकिन बुद्धिनाथ ने ठान लिया था कि वह अनियमितताओं को लेकर अस्पतालों को बंद कराकर रहेंगे।
बुद्धिनाथ की शिकायतों पर कार्रवाई भी हुई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार बुद्धिनाथ झा की शिकायतों पर नौ नर्सिंग होम और लैब बंद करने के आदेश हुए। 4 नर्सिंग होने पर जुर्माना लगाया गया था। साथ ही इस साल 19 जांच घर और नर्सिंग होम बंद करने के आदेश हुए, लेकिन इसका खामियाजा बुद्धिनाथ झा को भी भुगतना पड़ा। 9 नवंबर को बुद्धिनाथ झा का अपहरण हुआ और 12 नवंबर को उनका शव मिला।
पत्रकार की हत्या को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर सवाल उठाये हैं। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार आखिर कब जागेंगे। जागने से पहले और कितनी महिलाएं विधवा होंगी। नीतीश कुमार को स्पष्टीकरण देना चाहिए। मंत्री को तुरंत हटाना चाहिए। देखते हैं आखिर वह क्या करते हैं।

Exit mobile version