Site icon Samagra Bharat News website

20 नवंबर से शुरू होगी यूजीसी-नेट की परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

University Grants Commission National Eligibility Test 2021 Admit Card has been released. The exam admit card is available

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14नवंबर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2021 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 20 नवंबर 2021 से शुरू होगी और 5 दिसंबर 2021 तक चलेगी.परीक्षा का आयोजन एनटीए की ओर से किया जाएगा।

इस बात का ध्यान रखें कि एनटीए ने 20 नवंबर 2021 और 21 नवंबर 2021 की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है. अन्य तिथियों पर होने वाली परीक्षा के लिए जल्द ही प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक https://testservices.nic.in/examsys21/downloadadmitcard पर क्लिक कर भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.

होम पेज पर दिए गए Download Admit Card for UGC-NET December 2020 and June 2021 cycles के लिंक पर क्लिक करें.

अब आवेदन संख्या आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें.

एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

अब उसे डाउनलोड करें

एक साथ होगी दिसंबर-जून की होनेवाली परीक्षा

UGC NET Exam 2021 का परीक्षा शेड्यूल
पहला चरण – 20, 21, 22, 24, 25, 26, 29 और 30 नवंबर 2021
दूसरा चरणा – 1, 3, 4 और 5 दिसंबर 2021

Exit mobile version