Site icon Samagra Bharat News website

कोविड-19 अपडेट : रविवार को मिले 10,229 नये मामले , 125 मौत

Covid Update: Third wave of corona can cause havoc in the country, figures of 8 to 90 thousand infected in a week

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15 नवंबर।  रविवार को मिले 11,926 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है , जो इस समय 3,38,49,785 है।

परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.26 प्रतिशत है।

लगातार 141 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

रविवार को मिले  कुल 10,229 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

इस समय सक्रिय मामले 1,34,096 है, जो 523 दिनों में न्यूनतम है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजीटिव मामलों का 0.39 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर है।

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 9,15,198 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 62.46 करोड़ से अधिक (62,46,66,542) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 0.99 प्रतिशत है, जो पिछले 52 दिनों में दो प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 1.12 प्रतिशत है। वह भी पिछले 42 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और लगातार 77 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

Exit mobile version