Site icon Samagra Bharat News website

थाइराइड की समस्या से है परेशान तो तुलसी कुछ ऐसे करें सेवन

Thyroid is a big problem nowadays. Thyroid is a disease that is affecting women more than men. Thyroid is deteriorating nowadays

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14नवंबर। आजकल के वर्तमान समय में थायराइड बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है। थायराइड एक ऐसी बीमारी है जो पुरूषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा अपना शिकार बना रही है। थायराइड आजकल की बिगड़ती लाइफस्टाइल का भी एक परिणाम है। वैसे थायराइड की दवाईयां मार्केट में आसानी से मिल जाती हैं लेकिन इसके कुछ घरेलू उपायों है जिसके माध्यम से यह कंट्रोल किया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो थायराइड को कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित हो सकती है।
थायराइड के लक्षण
– वजन का लगातार बढ़ना
– वजन का लगातार कम होना
– गले में सूजन होना
– हृदय गति में बदलाव होना
– मूड स्विंग होना
– बालों का झड़ना

थाइराइड में फायदेमंद होती है तुलसी
थाइरॉइड के मरीजों के लिए तुलसी काफी फायदेमंद साबित होती है। तुलसी में टी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल, एंटी-वायरल, एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो थायराइड के लक्षणों को कम करते हैं। इसके अलावा तुलसी में विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक, आयरन, मैलिक एसिड भी होता है।

इस तरह करें तुलसी का सेवन
थाइराइड को कंट्रोल करने के लिए दिन में 2 बार तुलसी की बिना दूध वाली चाय पीएं। इसके अलावा सुबह खाली पेट 2 से 3 तुलसी की पत्तियों का सेवन करें।

Exit mobile version