Site icon Samagra Bharat News website

विधानसभा चुनाव से पहले सपा-बसपा को करारा झटका, पार्टी के 10 MLC भाजपा में होंगे शामिल

There are only a few months left in the assembly elections in Uttar Pradesh, before this, the process of upheaval and change of party is also

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 16नवंबर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही बाकी हैं, इससे पहले यूपी में विभिन्न राजनीतिक दलों में उठापटक और दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के 10 एमएलसी कल बीजेपी में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के सदस्यों को भाजपा में शामिल कराने में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।
मिली जानकारी के मुताबिक सपा के रविशंकर सिंह पप्पू, सीपी चंद, अक्षय प्रसाद सिंह और बसपा के बृजेश कुमार सिंह सहित 10 विधानपार्षद कल बीजेपी का दामन थामेंगे।
बता दें कि चुनाव से पहले बीजेपी अपनी पूरी तैयारी कर रही है और उसकी कोशिश है कि उन दलों में सेंधमारी की जाए जिनके नेताओं का अपने क्षेत्र में अच्छा प्रभाव है। भाजपा का यह टेस्टेड फार्मूला भी रहा है. इसीलिए 2022 के चुनाव में बीजेपी अपने इस टेस्टेड फार्मूले को एक बार फिर आजमाने में जुटी हुई है। लेकिन इस बार उसके टारगेट पर समाजवादी पार्टी और उसके नेता हैं, क्योंकि पार्टी का लक्ष्य विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करना है फिर अपना उम्मीदवार अपना हो या फिर किसी दूसरे दल से आया हुआ ही क्यों ना हो।

Exit mobile version